बगहा, अगस्त 4 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा के नेपाल के विवादित सुस्ता में नो मैंस लैंड के निकट नेपाली ग्रामीणों व एसएसबी में झड़प का वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेपाली नागरिक एसएसबी से झड़प करते दिख रहे हैं। गंडक नदी के कटाव रोकने के लिए कच्चे बांध का निर्माण कर रहे नेपाली नागरिकों को एसएसबी रविवार दोपहर में रोकने गई थी। इसके बाद नेपाली नागरिकों ने एसएसबी से झड़प की। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता था। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नवलपरासी जिले के एसपी गोविंद खत्री ने बताया कि सिंचाई व जलस्त्रोत व्यवस्थापन आयोजन, चितवन की ओर से सुस्ता में गंडक नदी के कटाव को रोकने के लिए 1.46 लाख नेपाली राशि से 132 मीटर में नये बांध का निर्माण दो महीने पूर्व शुरू किया गया था। इसपर भारतीय पक्ष स...