गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज। गंडक नदी में नाव पलटने की घटना के तीसरे दिन रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने लापता 8 वर्षीया बच्ची अन्नया कुमारी का शव बरामद कर लिया। अन्नया टंडसपुर गांव निवासी मजीस्टर राय की पुत्री थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- गंडक में डूबी तीन बच्चियों का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुरागघटनाक्रम उल्लेखनीय है कि गांव के किसान परिवार के सदस्य गंडक नदी पार कर मूंग की फसल तोड़ने के लिए नाव से जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और खराब मौसम के कारण नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। नाव पर कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन बच्चियां नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गई थीं।सर्च अभियान घटना के बाद से एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और प्...