मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मोतीपुर। मोरसंडी गांव स्थित गंडक नहर बांध किनारे से रविवार की रात वन विभाग ने पांच कटे पेड़ बरामद किए हैं। वनरक्षी कौशल किशोर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बांध किनारे कुछ लोग मशीन से पेड़ काट रहे हैं। सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरे का फायदा उठाकर पेड़ काट रहे सभी लोग भाग गए। कटे पेड़ को जब्त कर लिया गया है। कांड में शामिल लोगों की पहचान कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...