गोपालगंज, अप्रैल 19 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। गंडक नदी में स्नान के दौरान एक युवक के डूबकर लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र संचिन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सचिन कुमार अपने दोस्तों के साथ पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र स्थित नारायणी गंडक नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और वह देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। यह भी पढ़ें- गोमती में नहाते वक्त युवक डूबा, मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.