गंडक नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
सीवान, मई 31 -- गुठनी (सीवान)। थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव स्थित मिश्र घाट के समीप गंडक नदी में एक युवक का शव मिलने से रविवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में उपलाता हुआ शव दिखाई देने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कुछ मछुआरे गंडक नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में बह रहे एक शव पर पड़ी। पहले तो उन्हें लगा कि कोई लकड़ी या अन्य वस्तु बह रही है, लेकिन पास जाने पर युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.