गंडक नदी में मिला 16 वर्षीया किशोरी का शव
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बखरी, निज संवाददाता। नवटोलिया चमराही निवासी गणेशी सदा की 16 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी रविवार शाम घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद सोमवार को उसकी लाश गंडक में मिली है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के सुहागी पुल के समीप की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह गंडक नदी में नहाने गई थी। डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार देव ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.