महाराजगंज, अगस्त 23 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी की 22 वीं वाहिनी के समवाय पथलहवा में राहत एवं बचाव दल द्वारा गंडक नदी में बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। लोगों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाए गए।इसमें स्थानीय पुलिस, वन विभाग, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट देने, डूबे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रदान करने का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्थानीय संसाधनों से तैयार किए जाने वाले इंप्रोवाइज्ड रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करना रहा। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल क...