गंडक नदी में डूबने से सात वर्षीय बालक की हुई मौत
बगहा, जून 6 -- बैरिया/श्रीनगर। उत्तरी पटजिरवा पंचायत स्थित पुजहा कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार की दोपहर गंडक नदी में नहाने के दौरान एक सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान रामबेलाश मुखिया के पुत्र चिंटू कुमार (7) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चिंटू अपने दो भाइयों एवं अन्य बच्चों के साथ गंडक नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.