गंडक नदी में कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
हाजीपुर, मई 17 -- वैशाली थाना क्षेत्र के फुलाढ़ नर्सिंग ब्रह्म ढाला के समीप गंडक नदी में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा हल्ला करने पर लोग जुटे एवं उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि मृतक पूरब मंसूरपुर बाजार की ओर से आया एवं आते हीं कपड़ा खोल सीधे नदी में कूद गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह डूब चुका था। स्थानीय लोग उसे बाहर निकाल कर ग्रामीण उपचार किए मगर उसकी सांस टूट चूकी थी। मृतक के बाएं पैर का चार उंगली कटा हुआ था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। शव को ले कर थाने लाया गया पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.