गंडक नदी बयां कर रही नेपाल में तबाह गृहस्थी का मंजर
बगहा, अगस्त 30 -- बगहा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड की भयावह तस्वीरें अब गंडक नदी के रास्ते भारत तक पहुंच रही हैं। गंडक की धारा में बहकर आ रहे घरेलू सामान नेपाल में हुई तबाही की कहानी बयां कर रहे हैं। नदी के तट पर कहीं गैस सिलेंडर पड़े है तो कहीं पलंग, टूटे दरवाजे, आलमारी, कपड़े, प्लास्टिक के बर्तन और अन्य घरेलू सामान बिखरे दिखाई दे रहे हैं। हाल के दिनों में गंडक में नेपाल से सिलेंडर, कपड़े और घरेलू सामान बहकर आने की पुष्टि भी हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल से पहुंची गाद कई परियोजनाओं के लिए संकटनेपाल में तबाही गंडक के किनारे बसे लोगों के लिए यह मंजर महज नदी में बहकर आया मलबा नहीं, बल्कि पड़ोसी देश में उजड़े परिवारों की कहानी बयां कर रहा है। नदी की तेज धारा के साथ बहती मवेशियों की लाशें और टूटे घरेलू सामान देखकर लोग सहम जा रहे हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.