कुशीनगर, दिसम्बर 8 -- कुशीनगर, हिटी। लखनऊ से आए सेतु निगम के जीएमडी मिथलेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रविवार को खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैंसहा स्थित नारायणी (गंडक) नदी के तट पर पहुंची। टीम ने यहां पक्का पुल के निर्माण के लिए विधायक विवेकानंद पाण्डेय के साथ सर्वे किया। यह टीम गंडक नदी के इस पार व उस पार नाव से तीन दिनों तक सर्वे करेगी। सेतु निगम की टीम द्वारा पक्का पुल निर्माण के लिए सर्वे किए जाने की सूचना मिलते ही रेता क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर, शिवपुर व महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, बसही,भोथहा व शिकारपुर सहित अन्य गांवों में रहने वाली लगभग 20 हजार की आबादी बाढ़ आने के चलते खानाबदोश की जिंदगी जीती आ रही है। नदी उस पार बसे गांवों में जाने के लिए कोई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.