छपरा, जून 5 -- फोटो- 4- तरैया के भलुआ गांव में शुक्रवार को मुआवजा के लिए हंगामा करते ग्रामीण तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के चंचलिया गांव स्थित गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल और उसकी एप्रोच सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को भलुआ गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह उर्फ बिकू और मुखिया नंदकिशोर साह मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भूमिधारकों के साथ बैठक की। बैठक में अवकाश प्राप्त प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, ललन साह, तारकेश्वर महतो, नागेंद्र साह, सुधीर सिंह, मुन्ना राय, संजीत सिंह, शत्रुघ्न महतो, गोल्डेन पाठक, विनोद सिंह, आशीष कुमार सिंह एवं सोनू कुमार सिं...