मोतिहारी, सितम्बर 3 -- संग्रामपुर, निसं । गंडक नदी के तटवर्ती पुछरिया गांव में गुरुवार को नव पदास्थापित अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार ने पहुंचकर नदी के जलस्तर व आसपास की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुछरिया तिवारी टोला के समीप नदी किनारे पहुंचकर उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। एसडीएम ने जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण के एसडीओ शान्तनु कुमार एवं सीओ सुमित राज को आवश्यक तैयारियों व सतर्कता को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण के एसडीओ शान्तनु कुमार ने बताया कि फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर सामान्य है। हालांकि नदी के जलस्तर में वृद्धि अथवा बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। प्रशासन व विभागीय अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...