गंडक नदी के किनारे वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक सड़क, बाढ़ से बचाने का बड़ा प्लान
बेतिया, नवम्बर 27 -- बेतिया/पटना, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नेपाल में अत्यधिक वर्षा के कारण बिहार में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। इससे लोगों को राहत दिलाने के लिए वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक नदी के किनारे सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वाल्मीकिनगर और रक्सौल में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर बेतिया में एनडीए द्वारा आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा सह 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चंपारण की धरती को पावन, ऐतिहासिक और अनूठी बताते हुए कहा कि इसी ने महात्मा गांधी को बापू बनाया और देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.