हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 28 -- उत्तर बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी के दबाव से हाहाकार मचा हुआ है। पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार रात करीब 8.30 बजे रतवल-चखनी मुख्य मार्ग पर खैरटवा के समीप चंपारण तटबंध 150 फीट टूट गया। इससे कई गांवों के लोग रातोंरात सामान बटोरकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लग गए। गंडक की बाढ़ से बेतिया, मोतिहारी, छपरा और गोपालगंज ये चार जिलों में भारी तबाही मची हुई है। तटीय इलाकों में लोगों के घर और फसलें डूब गई हैं। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से सोमवार सुबह रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया, जो इस साल का सर्वाधिक रहा। हालांकि, दोपहर से डिस्चार्ज घटना शुरू हो गया है। बगहा शहर में बाढ़ का पानी घुस गया। बगहा-बेतिया और बगहा-वाल्मीकिनगर रोड भी पानी में डूब गया। वहीं, चंपारण तटबंध टूटने से गंडक नदी क...