गंडक नदी की तेज धार में नाव पलटी, दो किशोर डूबे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के कुबौली गांव के समीप बुधवार को गंडक नदी की तेज धार में नाव पलट गई। इससे नाव में सवार दो किशोर डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नदी में काफी देर तक दोनों को तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका सुराग नहीं मिला। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि शाममहम्मद डुमरी गांव निवासी किशोर ठाकुर और कुबौली गांव निवासी मुन्ना पासवान का घर बाढ़ के पानी में पूरी तरह घिर चुका है। मुन्ना पासवान ग्रामीण अखिलेश सिंह के साथ नाव से अपने और किशोर ठाकुर के परिवार को ऊंचे स्थान पर ले जा रहा था। इस दौरान तेज धार के कारण नाव नदी में पलट गई। उसपर सवार कुल आठ लोगों में छह तो किसी तरह तैर कर निकल गए, लेकिन मुन्ना का नौ साल का पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.