कुशीनगर, अगस्त 17 -- कुशीनगर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश थमने के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है। रविवार को डिस्चार्ज 1.77 लाख क्यूसेक से घटकर 1.34 लाख 200 क्यूसेक पर पहुंच गया। इसके चलते छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।डिस्चार्ज कम होने के साथ ही नदी का दबाव अब छितौनी बांध के संवेदनशील प्वाइंटों पर पड़ रहा है। बाढ़ खंड के कर्मचारी संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सोहगीबरवा-नौरंगिया बिहार मार्ग पर स्थित रोहुआ नाले में पानी भरा होने के कारण रेता क्षेत्र के लोगों को खड्डा तहसील आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: गंडक में डिस्चार्ज बढ़कर 1.31 लाख क्यूसेक पहुंचा, महाव नाला लाल निशान पार नदी का ...