गंडक नदी का घटा डिस्चार्ज, खतरे के निशान से नीचे रोहिन और राप्ती
महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गंडक बैराज वाल्मीकिनगर समेत रोहिन व राप्ती नदियों के जलस्तर में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। गंडक बैराज का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से नीचे आ गया है। वाल्मीकिनगर बैराज से सोमवार सुबह 8 बजे गंडक में 1 लाख 2 हजार 100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ था। शाम 4 बजे यह घटकर 99 हजार 800 क्यूसेक पर आ गया है। गंडक बैराज का डाउनस्ट्रीम जलस्तर 106.86 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 109.670 मीटर से नीचे है। बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का जलस्तर सुबह 79.23 मीटर था। शाम चार बजे यह घटकर 78.92 मीटर पर आ गया। जबकि यहां खतरे का निशान 82.44 मीटर है। रतनपुर स्थित रोहिन बैराज से डिस्चार्ज भी घटकर 296 क्यूसेक रह गया है। रिगौली बांध पर राप्ती नदी का जलस्तर घटकर 76.66 मीटर व प्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.