गंडक नदी का अप स्ट्रीम खतरे के निशान पार, आठ घंटे में 44 हजार क्यूसेक बढ़ा पानी
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के तराई क्षेत्रों एवं स्थानीय स्तर पर हो रही वर्षा के कारण वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बुधवार शाम 4 बजे बैराज से डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 83 हजार 400 क्यूसेक पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह 8 बजे की तुलना में डिस्चार्ज में 44 हजार क्यूसेक की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर में इजाफा देख नदी के तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फिर बढ़ा गंडक का डिस्चार्ज, भेड़ियारी ठोकर के पास कटान शुरूबिजली रिलीज और जल स्तर आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे बैराज से गंडक नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 39 हजार 400 क्यूसेक दर्ज किया गया था। शाम 4 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 83 हजार 400 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.