गंडक चेतावनी बिंदु के पार, तटबंध के पास नदी की कटान तेज
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- कुशीनगर/महराजगंज, हिटी। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज रविवार को भी 1.29 लाख क्यूसेक पर बना रहा। छितौनी तटबंध के भैंसहा गेज पर नदी चेतावनी बिंदु से दो सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर तीन के समीप स्पर ए पर कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने संबंधित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पिछले पांच दिनों से वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज घट-बढ़ रहा है। इससे कुशीनगर के खड्डा रेता क्षेत्र के शिवपुर, मरिचहवा, नारायनपुर सहित महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा आदि गांवों के ग्रामीणों में भय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.