गोपालगंज, मार्च 28 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के गंडक कॉलोनी रोड में स्थित एक सत्तू दुकानदार को शनिवार को पूर्व के विवाद को लेकर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक स्व. उपेंद्र सिंह का बेटा किशन कुमार बताया जा रहा है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। उधर, मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी पुलिस की टीम पहुंची और चाकूबाजी में जख्मी युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किशन कुमार अपनी सत्तू की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और इस दौरान उसे चाकू ...