गंडक के दबाव में पानापुर में 20 फीट बांध टूटा, 10 से ज्यादा गांव डूबे
छपरा, अक्टूबर 1 -- गंडक के दबाव में पानापुर में 20 फीट बांध टूटा, 10 से ज्यादा गांव डूबे छपरा। पानापुर प्रखंड के सरौजा-भगवानपुर में सतजोड़ा के पास गुरुवार सुबह गंडक नदी का बांध 20 फीट से अधिक दूरी में टूटने के बाद दस से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। बुधवार रात से छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर रेवा से नए बाईपास और कारगिल चौक से फुलवरिया नहर तक तीन से चार फीट पानी बह रहा है। आवागमन बाधित होने के साथ मकेर बाजार में भी पानी घुस गया है। मकेर की सात पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं और मकेर-अमनौर, तरैया व पानापुर के नए इलाके प्रभावित हुए हैं। मढौरा के लोगों की भी इससे परेशानी बढ़ सकती है। दरियापुर के गंडक दियारे के कई घरों में पानी पहुंच चुका है। मही, सुखमयी और गण्डकी नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। विकराल होती स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने सामुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.