गंडक के अपस्ट्रीम का जलस्तर खतरे के निशान से 74 सेंटीमीटर ऊपर
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज गुरुवार शाम चार बजे घटकर 81 हजार 800 क्यूसेक पहुंच गया। हालांकि बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 110.41 मीटर खतरे के निशान 109.670 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर है। पर डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 106.62 मीटर रहा। यह खतरे के निशान से करीब छह मीटर नीचे है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार जनपद व नेपाल राष्ट्र के अंतर्गत सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह आठ बजे बैराज से 86,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। शाम चार बजे इसमें 4200 क्यूसेक की कमी दर्ज की गई। वहीं रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर जलस्तर 79.22 मीटर रहा। यह खतरे के निशान 82.44 मीटर से 3.22 मीटर नीचे है। रतनपुर रोहिन बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 99.50...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.