गोपालगंज, मई 24 -- गोपालगंज।मानसून के साथ ही जिले में गंडक नदी की बाढ़ की आशंका शुरू हो जाती है। जिले के छह अंचल कुचायकोट,गोपालगंज सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया व बैकुंठपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। यहां मानूसन आने के बाद से लेकर करीब अक्टूबर महीने तक बाढ़ की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जिला प्रशासन करीब एक माह पहले ही बाढ़ राहत कार्य के तहत पूर्व तैयारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। बाढ़ राहत को लेकर जरूरी सामग्रियों आदि का इंतजाम किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित सभी अंचलों में ऊंचे स्थल और सामुदायिक रसोई स्थल चिन्हित कर लिए हैं। सरकारी व निजी नाव चिन्हित कर लिए लिए गए हैं। महाजाल,बड़े टेंट,पॉलिथीन शीट्स और लाइफ जैकेट भी उपलब्ध करा लिए गए हैं। जबकि, आवश्यक वस्तुओं में शामिल चूड़ा, गुड़ व माचिस आदि का क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी ह...