गंडक का बढ़ा जलस्तर, छितौनी बांध के संवेदनशील बिंदुओं पर नदी का दबाव
कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश का असर अब कुशीनगर जिले में बहने वाली बड़ी गंडक नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। रविवार को वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 13 हजार क्यूसेक पहुंच गया, जो एक दिन पहले 10 हजार क्यूसेक था। डिस्चार्ज में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद छितौनी बांध के समीप नदी का दबाव बढ़ने लगा है। नदी संवेदनशील स्थलों के करीब बह रही है। इसको लेकर बाढ़ खंड ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।रविवार की शाम तक छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष महज 17 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। यह भी पढ़ें- रोहिन बैराज व महाव नाले का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर सुबह तक यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग 45 सेंटीमीटर नीचे था, लेकिन दिनभर में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.