गंडक का डिस्चार्ज घटा, रोहिन बैराज पर खतरे से ऊपर पानी
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल व आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर कम होने के साथ गंडक नदी के जलप्रवाह में कुछ कमी आई है। मंगलवार सुबह आठ बजे वाल्मीकिनगर बैराज से 1 लाख 4 हजार 400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। सोमवार शाम चार बजे यह 1 लाख 19 हजार क्यूसेक था। हालांकि गंडक का जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। जिले में सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक जिले में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जिले में अब तक कुल 764 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वाल्मीकिनगर बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 110.41 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 109.670 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर है। डाउनस्ट्रीम जलस्तर 106.92 मीटर दर्ज किया गया। रिगौली बांध पर राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.