महाराजगंज, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लगातार हो रही बारिश के चलते नेपाल से आने वाली गंडक नदी का जलस्तर शुक्रवार से बढ़ने लगा है। इससे निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती सोहगीबरवा समेत दियारा के अन्य गांवों के लोग बाढ़ को लेकर डर गए हैं। सोहगीबरवा से थोड़ी दूरी पर स्थित नेपाल के सुस्ता में पानी आ जाने से ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए नेपाली प्रशासन ने अलर्ट भी किया है। नेपाल में एक महीने पहले हुए जल प्रलय के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और सोहगीबरवा के रोहुआ नाला में पानी भर जाने से ग्रामीणों को नाव से आना जाना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- बिहार पर फिर बाढ़ का खतरा, वाल्मीकिनगर बराज से बढ़ रहा डिस्चार्ज; गंडक, कोसी और बागमती उफान पर उसके बाद पानी कम होने पर स्थिति सामान्य हो गई थी। इधर दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से शुक्रवार ...