संभल, फरवरी 25 -- मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम शहर के मोहल्ला बाजार गंज स्थित राजीव ट्रेडिंग कंपनी पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापे के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल, पॉम ऑयल और वनस्पति घी भंडारित मिला, जिसे जांच के दायरे में लिया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन और मिलावट की आशंका पर रिफाइंड, पॉम ऑयल और वनस्पति घी के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं। वहीं, संदिग्ध गुणवत्ता के चलते वनस्पति घी के 27 टिन मौके से जब्त कर लिए गए हैं। जब्त किए गए टिनों को सील कर सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने तक उनका उपयोग या बिक्री न हो सके। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों और भंडारण संबंधी मानकों में भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.