मेरठ, मई 15 -- गंज बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके अलावा दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार लहराए गए। इस घटना के बाद गंज बाजार में अफरातफरी का माहौल छा गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया और थाने आ गई। पुलिस छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में थी। कुछ दिन पूर्व परीक्षा के दौरान दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन उसी रंजिश को लेकर शुक्रवार दोपहर गंज बाजार में दोनों गुटों के छात्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले दोनों में कहासुनी हुई, कुछ देर बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार निकाल लिए गए। जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल छा गया। प्रत्यक...