वाराणसी, मार्च 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से एल्यूमिनियम गर्डर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सुरक्षा गार्डों ने गुरुवार रात पकड़ लिया। जंसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।स्टेडियम के सिक्योरिटी सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात लगभग 12:30 बजे 3-4 व्यक्ति स्टेडियम की बाउंड्री फांदकर एल्यूमिनियम गर्डर निकालकर बाहर फेंक रहे थे। भोर लगभग 04:30 बजे ये लोग मोटरसाइकिल से गर्डर ले जाने पहुंचे। उन्हें सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मिर्जामुराद के हरपुर गांव निवासी संदीप राजभर, आजाद राजभर एवं मुकेश राजभर हैं। जंसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वे मित्र हैं और रात में स्टेडियम से गर्डर चोरी करने की योजना बनाई थी। स्टेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.