गंजारी स्टेडियम में मिट्टी का ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
वाराणसी, जून 3 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मिट्टी पटाई का ठेका दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मिर्जामुराद पुलिस ने केस दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और दलित उत्पीड़न ऐक्ट में केस दर्ज किया गया है।भदैनी निवासी राजेश सोनकर ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मिर्जामुराद के प्रतापपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि प्रवीण ने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी का अधिकारी बताते हुए मिट्टी पटाई का ठेका दिलाने का आश्वासन दिया। वादी के अनुसार आरोपी के कहने पर उन्होंने लगभग 19 लाख रुपये बैंकिंग माध्यम से तथा 6 लाख रुपये नगद दिए।न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.