गंजमुरादाबाद हाल्ट में पटरी पर बैठकर जोखिम में यात्रा करते यात्री
उन्नाव, जून 18 -- गंजमुरादाबाद। नगर के हॉल्ट स्टेशन की घटती सुविधाओं से दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी, बेंच, शौचालय और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग पटरी पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। इससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है। गंजमुरादाबाद हॉल्ट स्टेशन, जो दशकों पहले एक स्टेशन था और करीब 30 वर्ष पूर्व हॉल्ट में बदल दिया गया था। रखरखाव के अभाव में अब यह हाल्ट स्टेशन पूरी तरह उपेक्षा की भेंट चढ़ गया है। स्टेशन पर लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं और बैठने के लिए कोई बेंच नहीं है। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में यात्री सुविधा की कमी, ट्रेनों का भी अभाव यहां न तो शेड है और न ही सार्वजनिक शौचालय का कोई प्रबंध है। ऐसे में सुबह और शाम के समय दर्जनों यात्री प्लेटफॉर्म पर या पटरी पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.