उन्नाव, अप्रैल 5 -- गंजमुरादाबाद। नगर में कई महीनों से पेयजल व्यवस्था धड़ाम पड़ी होने से हो रही मुसीबत के मद्देनजर एक आरएसएस के कार्यकर्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। सुमित तिवारी उर्फ बंटी नगर कार्यवाहक आरएसएस ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए अनेक सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों पर फ्रिजर तो लगे हुए है, मगर पिछले कई माह से यह फ्रिजर खराब दशा में बंद पड़े हैं। गर्मी का समय शुरू होने की दशा में सार्वजनिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों के दौरान पेयजल के लिए भारी समस्या बनी हुई है। पीड़ित ने पेयजल व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.