आगरा, मई 30 -- कस्बा में जनसामान्य तक महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं आपातकालीन संदेश त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका के द्वारा सात प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर सिस्टम लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। शनिवार को नगर पालिका के द्वारा कस्बा के हनुमानगढ़ी चौराहे पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बाद बान मंडी तिराहा, राजाराम चौराहा, पटियाली तिराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी चरणबद्ध तरीके से सिस्टम लगाए जाएंगे। इस सिस्टम को लगाने का उद्देश्य आपदा प्रबंधन, मौसम संबंधी चेतावनी, जनहितकारी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक संदेश तथा अन्य सरकारी सूचनाओं को आमजन तक शीघ्रता से पहुंचाना है...