आगरा, अप्रैल 6 -- कस्बा में सहावर रोड पर स्थित भवन में ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल स्थापित हुआ है। स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सलीम खान ने फीता काटकर किया। समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने विद्यालय की स्थापना को संबंधित क्षेत्र की शिक्षा के विकास का आधार मजबूत होने की बात कही। समाजसेवी ईसार मियां ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आधार शिक्षा होती है, जो समाज शिक्षा से दूर हो जाता है, वह कभी विकास की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो सकता। इस दौरान संचालक असहाब हुसैन, संरक्षक सलीम खान, मैनेजर वसीम खान, प्रिंसिपल फहीम आलम खान, मास्टर अय्यूब अंसारी, असद खान, अनीस खान, फैजान कुरैशी, जाहिद अली समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.