आगरा, मई 26 -- जनपद में सोमवार को गंजडुंडवारा व सोरों क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई हुई है। दो ट्रैक्टर ट्रौली जब्त किए हैं। सोरों क्षेत्र में दो ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए मड मशीनें जब्त की गई हैं। मंगलवार को खनन अधिकारी मोहम्मद एजाज को क्षेत्र में अवैध खनन करने की शिकायतें मिल रहीं थी। सोमवार को शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कादरगंज से अवैध बालू खनन करके ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई हुई। ट्रैक्टर चालकों से जब खनन संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। जिसके बाद बालू से भरे तीनों ट्रैक्टर व ट्रौली के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली में खड़ा कराया गया है। यह भी पढ़ें- सहावर इलाके में अवैध खनन की बालू ले जाते ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि अवैध बालू व मिट्टी खनन करने वालों के विरुद्ध का...