आगरा, जून 26 -- कस्बा में एटा रोड पर स्थित अमीर खुसरो स्कूल के निकट क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों ने की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नली के निकट बनी दीवार नाले में गिरने से पानी का प्रवाह रुक गया है। इस नाले से होकर आधे कस्बा के घरों का पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाले में मलबा भरने से नाला अब अवरुद्ध हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाला निर्माण व मलबा निकलवाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की है। उसके बाद भी नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। यदि शीघ्र ही नाले की सफाई नहीं हुई तो बारिश के मौसम में लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- 10 साल बाद भी अधूरा खनुआ नाला निर्माण,खुला चैंबर बना हादसों का सबब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...