आगरा, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन हुए 80 वर्षीय बाबा अमर गिरि को समाधि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व बाबा के भक्त मौजूद रहे। शुक्रवार की सुबह बुद्ध पूर्णिमा के दिन अमर गिरि के शव को भक्तों ने दूध, दही, शहद व गंगाजली से स्नान कराया। समाधि के दौरान जूना अखाड़े की सभी रस्मों को पूरा किया गया। जिसके बाद शव को भूमि में समाधि दिलाई गई। समाधि के दौरान दूर दराज से आए भक्तों ने बाबा के अंतिम दर्शन किए। महंत अमर गिरी महाराज ने अपना शरीर गत गुरुवार को त्याग दिया। यह भी पढ़ें- अटल घाट पर महाआरती की, पढ़ा हनुमान चालीसा ब्रजमोहन गुप्ता, बंगाली बाबू, राधेश्याम, जंगी सिंह, विशेष यादव, सुखपाल व रन सिंह सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग...