आगरा, अप्रैल 13 -- नगर के गौशाला रोड स्थित क्यूएच इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गत 10 व 11 अप्रैल को कानपुर पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन रोड कन्नौज में हुई वालीबाल एवं हैंडबॉल महिला लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं का फाइनल मुकाबला सुभाष इंटर कॉलेज कन्नौज से हुआ। कड़े मुकाबले में क्यूएच इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 21-15 से जीत दर्ज की और लीग चैंपियन बनीं। इस जीत पर मैनेजर वकील अहमद, प्रधानाचार्य महेश चंद्र, सगीर अहमद, कोच आमिर हुसैन सहित ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.