गंग नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
अलीगढ़, मई 3 -- हरदुआगंज, संवाददात। थाना क्षेत्र के माछुआ नहर पुल के निकट शनिवार सुबह पानी में शव को देखकर राहगीरों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे मिले व चेहरा टाट की बोरी से ढककर गर्दन में बांध रखा था। खून से लथपथ शर्ट और बनियान के अलावा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, मृतक के हाथ पर अमित के के के तथा सीने पर बापू के लिखा हुआ था। हाथ और चेहरा बंधी लाश की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- खेरिया नहर किनारे संदिग्ध हालात में 49 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस एसएचओ हरिभान सिंह राठौर ने फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई। कुछ समय बाद एसएसपी नीरज सिंह जादौन व एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.