नोएडा, मार्च 5 -- दनकौर, संवाददाता। दौला रजपुरा गांव स्थित गंग नहर में करीब सात दिन पहले डूबे बच्चे का शव मथुरा में मिला। तीन दिन तक नहर में चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद उसकी तलाश बंद कर दी गई थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दौला रजपुरा गांव के इसरार का आठ वर्षीय बेटा जुनैद और चार वर्षीय बेटा अदनान 27 फरवरी की शाम बह रहे नारियल को पकड़ने के लिए गंग नहर में कूद गए। बड़ा भाई तो नहर से निकल आया, लेकिन छोटा भाई अदनान फिसलकर नहर में गिरकर डूब गया। घटना के बाद तीन दिन तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों द्वारा बच्चे के शव को नहर में तलाश गया, लेकिन उसका सुराग नही लग सका। इसके बाद उपजिला अधिकारी सदर द्वारा पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया। गुरुवार को दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा में एक बच्चे का...