नोएडा, जून 3 -- दादरी, संवाददाता। तीन दिन पूर्व मुरादनगर गंग नहर में डूबे तीन दोस्तों में से एक के शव को कल्दा गांव से गुजर रहे रजवाहे से बरामद कर लिया है। उसके दो दोस्तों के शव पहले ही मिल चुके हैं। मूल रूप से बदायूं का रहने वाला रोहित दिल्ली के शाहदरा में परिवार के साथ रहता था। 31 मई को रोहित अन्य दो दोस्तों के साथ मुरादनगर की गंग नहर में नहाने के लिए गया। इसी दौरान पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न होने के कारण तीनों डूब गए। तीनों को तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- गंग नहर में डूबे नाबालिग का शव नहर में मिला दो जून को थाना वेब सिटी पुलिस ने दो लोगों के शव क्षेत्र से गुजर रही गंग नहर से बरामद कर लिए, जबकि रोहित का शव बादलपुर क्षेत्र के कल्दा गांव के रजवाहे से मिला। यह भी पढ़ें- ...