गंग नहर में कूदी महिला का शव बरामद
हरिद्वार, सितम्बर 23 -- बहादराबाद में गंग नहर पर बने लोहे के पुल से सोमवार को गंग नहर में कूदी महिला की तलाश में मंगलवार 22 सितंबर को एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया।कई घंटे चले सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव पथरी पॉवर हाउस के पास से बरामद कर लिया। मृतका की पहचान स्वाति 22 वर्ष, पत्नी सागर कुमार निवासी मेरठ के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- बहादराबाद में गंग नहर में कूदी महिला का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.