बुलंदशहर, मई 3 -- रामघाट क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक रामघाट के समीप से गुजर रही गंगनहर में कूद गया। सूचना पर गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम युवक को गंग नहर में तलाश कर रही है। ग्राम गंगागढ़ निवासी धर्मपाल सिंह बघेल की रामघाट में मिष्ठान की दुकान है। उनका पुत्र उदय शनिवार की शाम दुकान से अपने घर ग्राम गंगागढ़ जाने की कहकर गया था। दुकान से कुछ दूर बह रही गंग नहर में कूद गया। घटना की जानकारी होते ही रामघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को दिनभर गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने उदय की गंग नहर में तलाश की लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे वृद्ध को तलाशने में जुटे रहे गोताखोर उदय के परिजनों का कहना है उसकी तबियत ठीक नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.