मुजफ्फर नगर, मई 31 -- क्षेत्र के निरगाजनी झाल स्थित गंग नहर पनचक्की पुल 9 माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था।जिसके बाद से पुल को चौपहिया वाहनों के लिये बन्द किया हुआ है। हाल में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, वहीं रविवार को मन्त्री द्वारा हवन-यज्ञ एवं भूमि पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- गंग नहर के नवीन पुल का केबिनेट मन्त्री ने किया भूमि पूजन भूमि पूजन कार्यक्रम मोरना ब्लॉक क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर पनचक्की के निर्माणधीन पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनोर सांसद चंदन चौहान, एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक पुत्री सुप्रिया पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि डबल इंजन सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनहित की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार...