सहारनपुर, जून 26 -- उतर प्रदेश परिवहन विभाग ने आखिरकार गंगोह करनाल वाया दौलतपुर यमुना ब्रिज के लिए रोडवेज बस संचालन सेवा शुरु कर दी है। लम्बे समय से की जारही उक्त मांग के पूरा होने पर नगर व देहात भर के लोगों ने स्वागत किया है। करनाल के लिए बस सेवा फिलहाल शिव चौक से 7-30 बजे चला करेगी। इसके बाद यही बस करनाल से 9-30 बजे गंगोह वापसी करेगी। दूसरी बस दोपहर बाद समय लगभग 3-30 बजे गंगोह से करनाल जाएगा जिसकी वापसी सायं 5 बजे करनाल से गंगोह के लिए होगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी यह बस का फिक्स समय नही है। यह भी पढ़ें- गंगोह से करनाल रोडवेज बस सेवा शुरू, स्वागत जल्द ही परिवहन विभाग सहारनपुर अधिकृत बस सेवा समय सारणी की जानकारी प्रचारित करेगा। उक्त बस सेवा चलने से प्रतिदिन करनाल जाने वाले सैकडों मरीजों और अन्य लोगों को राहत मिलेगी। भाकि...