शामली, जून 27 -- चौसाना। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गंगोह रोड स्थित ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन पर मीठे शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों, स्थानीय लोगों और यात्रियों को शीतल शरबत वितरित कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया। छबील का आयोजन पेट्रोल पंप के स्वामी ठाकुर मोहन सिंह एवं उनके पुत्र अनुराग चौहान के नेतृत्व में किया गया। दोनों ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों का स्वागत किया और अपने हाथों से शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी में शीतल शरबत पाकर राहगीरों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अनेक स्थानों पर छबील लगा बांटा मीठा शरबत बड़ी संख्या में दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों ने भी रुककर शरबत ग्रहण किया।इस अवसर पर ठाकुर मोहन सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा...