सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- गंगोह। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर वोट चोरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारे लगाते हुए कुरैशियान चौक की ओर बढ़ रहे थे। मजाहिर राणा, श्रीपाल राणा, इरफान अलीम कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर और नियाज प्रधान की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में वोट चोर गद्दी छोड़, वोटों की चोरी बंद करो और ज्ञानेश कुमार कुर्सी छोड़ो जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, राठ में पुतला फूंका मार्च चौक की ओर बढ़ा तो गंगोह सीओ और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर ...