गंगोह ब्लॉक प्रमुख मामले में मुन्नी देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गंगोह ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 26 मई के आदेश में मुन्नी देवी की रिट याचिका आंशिक रुप से स्वीकार करते हुए, मामले को दोबारा विचार के लिए निचली अदालत में वापस भेज दिया है जिससे मुन्नी देवी के दोबारा प्रमुख बनने की संभावना बढ गई है। खास है कि जिला जज कोर्ट ने सितंबर 2023 में गंगोह ब्लॉक प्रमुख चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था जिसे अब हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए, वापस विचार के लिए जिला जज को भेज दिया है। खास है कि गंगोह ब्लॉक प्रमुख पद (ओबीसी महिला) के लिए 8 जुलाई 2021 को नामांकन व 10 जुलाई को चुनाव होना था। जांच में चुनाव अधिकारी ने बबली का नामांकन यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि उनके नामांकन फॉर्म पर लगी फोटो को उम्मीदवार, प्रस्तावक या समर्थक द्वारा स्व-प्रमाणित नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.