सहारनपुर, अप्रैल 30 -- गंगोह संवाददाता। दीक्षांत परेड़ के बाद अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 67 नए सिपाहियों को कोतवाली गंगोह में तैनात किया गया है। संविधान की शपथ दिलाने के उपरान्त कोतवाली प्रभारी ने सिपाहियों को मुख्य बाजारों का पैदल गश्त कराया। कोतवाली को मिले 67 नए सिपाहियों में 48 पुरुष व 19 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। महिला कांस्टेबलों की तैनाती से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ ही महिला फरियादियों को राहत मिल सकेंगी। सीओ अशोक सिसोदिया व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने सिपाहियों को बेहतर पुलिसिंग के महत्वपूर्ण गुर सिखाए, अनुशासन, जनता से बेहतर संवाद और अपनी ज़िम्मेदारियों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वे अपराधियों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए मातृशक्ति व सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान करें तथा उन्हें मित्र पुल...